फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Granny Smith apples may reduce the risk of diabetes and heart disease

Kullu News: मधुमेह, हृदय रोग का जोखिम कम करता है ग्रैनी स्मिथ सेब

Sat, 21 Feb 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 21 Feb 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Granny Smith apples may reduce the risk of diabetes and heart disease
ग्रैनी ​​स्मिथ सेब। फाइल फोटो।
खट्टे-मीठे स्वाद वाले सेब को लेकर बढ़ा जिले के बागवानों का रुझान
विज्ञापन

छह से सात माह तक खराब नहीं होता सेब, आर्थिकी कर रहा मजबूत
सेल्फ पॉलिनेशन होने से दूसरी किस्मों को प्रदान करता है पॉलिनेशन

रोशन ठाकुर
कुल्लू। रॉयल सेब और अर्ली वैरायटी की गाला किस्म के बाद बागवानों का रुझान अब ग्रैनी स्मिथ की तरफ बढ़ने लगा है। ऑस्ट्रेलिया के इस हरे रंग के सेब का मंडी में रेट भी अच्छा मिल रहा है। इस साल भी यह सेब मंडियों में 90 से 100 रुपये प्रति किलाे के हिसाब से बिका जबकि रॉयल सेब 50 से 60 रुपये तक बिका।
खास बात है कि स्वास्थ्य के लिए यह सेब फायदेमंद है। खासकर मधुमेह और हृदय रोग का जोखिम कम करता है। यह सेब तुड़ान से लेकर छह से सात माह तक खाया जा सकता है। रसीला सेब होने से लोग इसका ज्यादातर जूस के रूप में इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

ग्रैनी स्मिथ सेब अपने खट्टे स्वाद, कम चीनी और उच्च फाइबर सामग्री के कारण स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह किस्म 3 से 5 साल में फल देना शुरू कर देती है। वर्तमान में यह जिला शिमला के साथ कुल्लू के आनी, निरमंड, बंजार और मनाली क्षेत्र में उगाया जा रहा है। बागवान राजेंद्र ठाकुर, बीरबल सिंह, मोहर सिंह और टिकम सिंह ने कहा कि ग्रैनी स्मिथ सेब हरे रंग का फल है और बहुत ही रस वाला होता है। सेल्फ पॉलिनेशन होने से यह सेब की दूसरी किस्मों को पॉलिनेशन प्रदान करता है। इसमें मेहनत भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी
स्वास्थ्य के लिए यह सेब बहुत लाभकारी माना जाता है। यह सेब पाचन सुधारने, मोटापा कम करने और कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ लिवर और किडनी की रक्षा करता है। इसके अलावा विटामिन सी की कमी को पूरा करता है।

--
जिले में अभी ग्रैनी स्मिथ सेब का उत्पादन कम है लेकिन यह सेब टिकाऊ है और छह से सात माह तक रहता है। रसीला होने से लोग इसका जूस अधिक पीते हैं। सितंबर में तैयार होने वाला यह सेब अप्रैल-मई तक खाया जा सकता है। -डाॅ. राज कुमार उपनिदेशक बागवानी विभाग कुल्लू
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed