फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Grand meeting of deities Kshetrapal and Shalag than in Shalang

Kullu News: शालंग में देवता क्षेत्रपाल और शालग थान का भव्य देवमिलन

Tue, 29 Nov 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Grand meeting of deities Kshetrapal and Shalag than in Shalang
कुल्लू के लगघाटी के शांलग में देवता क्षेत्रपाल और देवता शालंगू थान करीब पांच साल बाद देव मिलन करत - फोटो : Kullu
कुल्लू। देवता क्षेत्रपाल इन दिनों लगघाटी की चार कोठी की परिक्रमा पर हैं। देवता दोपहर बाद शालंग गांव पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से देवता का स्वागत किया। पांच साल बाद उनका अपने भाई शालग थान से भव्य देव मिलन हुआ।
विज्ञापन

इस भव्य देव मिलन को देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। वाद्ययंत्रों की स्वर लहरियों से माहौल भक्तिमय हो उठा। कई श्रद्धालुओं ने इन पलों को कैमरों में भी कैद किया। देवता क्षेत्रपाल के कारदार सुंदर सिंह ने कहा कि देवता परिक्रमा पर निकले हैं। ऐसे में पांच साल बाद दो भाइयों का मिलन हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांच साल बाद दोनों देवताओं ने देव परंपरा और विधि विधान से मिलन की रस्म को निभाया। शालंग गांव में पूरा दिन देवता क्षेत्रपाल और देवता शालग थान के दर्शन पाने के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। दो दिन तक देवता अपने भाई के मेहमान बनकर यहीं रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed