मनाली में सैर सपाटे को आज से मिलेगी 50 फीसदी छूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविख्यात पर्यटन नगरी मनाली में सैर सपाटा करने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर है। 16 नवंबर से मनाली आने वाले सैलानियों को 50 फीसदी तक की छूट दी मिलेगी। इस विशेष छूट का लाभ पर्यटक 22 दिसंबर तक उठा सकेंगे। विंटर सीजन को कैश करने के लिए हिमाचल पर्यटन विकास निगम ने यह पहल की है। मनाली में पर्यटकों को घूमने के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी छूट दी जा रही है। हालांकि मनाली में निगम के सभी होटलों में यह सुविधा नहीं है। मनाली में निगम के करीब एक दर्जन होटल और हट्स में अलग-अलग छूट का प्रावधान है। 15 नवंबर तक निगम 20 प्रतिशत की डिस्काउंट दे रहा था।
लगभग सवा एक माह तक चलने वाली इस छूट का लाभ प्रदेश के एक आध होटलों को छोड़ सभी होटलों में दी जाएगी। पर्यटन विकास निगम मनाली के एजीएम धीरज बाली और मार्केटिंग मैनेजर सीआर ठाकुर ने कहा कि पहली दफा मनाली में पर्यटकों को 50 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। 23 दिसंबर से दो जनवरी तक यह छूट बंद होगी तथा तीन जनवरी से 31 मार्च तक द्वारा से यह स्कीम लागू होगी। इस साल दशहरा और दिवाली में मनाली में का पर्यटन कारोबार बेहतर रहा है। निगम ने देशी-विदेशी सैलानियों को आकर्षित करने के लिए डिस्काउंट शुरू किया है। मनाली के लॉग हट में सबसे अधिक 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके अलावा हिडिंबा कोटेज, होटल कुंजुम, हामटा हट, होटल रोहतांग मनालसू के एक ब्लाक में 40 फीसदी तथा होटल रोहतांग के बी ब्लॉक तथा होटल व्यास में 20 फीसदी तक छूट रहेगी।