फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government with false guarantees is rife with corruption, development stalled: Jairam

झूठी गारंटियों वाली सरकार में मची है बंदरबांट, विकास ठप : जयराम

Fri, 16 Jan 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 16 Jan 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Government with false guarantees is rife with corruption, development stalled: Jairam
कुल्लू के देव सदन कुल्लू में भाजपा कुल्लू विधानसभा क्षेत्र का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में पहुंचे
भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में दिया कांग्रेस के भ्रम को बेनकाब करने का मंत्र
विज्ञापन

कुल्लू पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार जन हितैषी नीतियों के कारण ही तीसरी बार सत्ता में लौटकर जनता के दिलों पर राज कर रही है जबकि इसके विपरीत हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता तो हथिया ली लेकिन आज वही जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को विश्वास जताया कि उनकी ऊर्जा और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी और जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी। जयराम ने शुक्रवार को कुल्लू में भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में कही।
विज्ञापन

सम्मेलन का मुख्य केंद्र एसआईआर एवं वीबी जी राम जी (विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण) रहा। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कांग्रेस और उसके इंडी गठबंधन की ओर से इन जनहितकारी योजनाओं के खिलाफ फैलाए जा रहे भ्रम, झूठ और नकारात्मक एजेंडे को तथ्यात्मक रूप से जनता के सामने बेनकाब करें। हिमाचल में आज विकास पूरी तरह ठप है। मंत्री जनसेवा के बजाय केंद्र से मिलने वाली वित्तीय सहायता के बंटवारे को लेकर आपस में भिड़ रहे हैं। यह प्रदेश के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। कांग्रेस कल्चर केवल बंदरबांट तक सीमित है जहां नेताओं को केवल अपने मित्रों के घर भरने की चिंता है जबकि आम जनता मूलभूत सुविधाओं और विकास के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर संगठन की एकजुटता और मजबूत कार्ययोजना के साथ जनता को केंद्र की जनकल्याणकारी नीतियों के वास्तविक लाभों से अवगत कराएगा।

कार्यकर्ता आगामी समय में सरकार की विफलताओं को जन-जन तक ले जाने के लिए कमर कस लें। कुल्लू पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। उनके साथ पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी, प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, नरोत्तम ठाकुर, जिलाध्यक्ष अमित सूद, अखिलेश कपूर, दानवेंद्र सिंह, प्रियंता शर्मा और युवराज बौद्ध मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed