फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government will buy 2371.72 quintals of maize in the state

Kullu News: सूबे में 2371.72 क्विंटल मक्की खरीदेगी सरकार

Thu, 27 Nov 2025 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 27 Nov 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Government will buy 2371.72 quintals of maize in the state
प्राकृतिक खेती से उगाई मक्की खरीदने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से खरीदेगी मक्की
इस साल 30 की जगह 40 रुपये प्रति किलो होगी खरीद


राजीव नैय्यर
कुल्लू। भारी बरसात और भूस्खलन से मक्की उत्पादन प्रभावित होने के बीच प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की खरीदने की बड़ी पहल की है।
किसानों को राहत देने के उद्देश्य से इस बार समर्थन मूल्य 30 से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलो तय किया गया है। नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से 2371.72 क्विंटल मक्की खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हालांकि, लक्ष्य अधिक हो सकता था लेकिन इस बरसात भारी बारिश और भूस्खलन से मक्की का उत्पादन कम हुआ। ऐसे में सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए खरीद का फैसला लिया है। इसके लिए कृषि विभाग के आत्मा प्रोजेक्ट की मध्यस्थता से नागरिक आपूर्ति निगम को खरीद का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सरकार ने किसानों की आय को बढ़ाने के लिए प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की का समर्थन मूल्य भी इस साल बढ़ाया है। इस साल विगत वर्ष के मुकाबले दस रुपये समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। सरकार की इस पहल से न केवल किसानों की आय बढ़ाएगी बल्कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती को एक नई दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस संबंध में परियोजना निदेशक आत्मा (कृषि विभाग) कुल्लू प्रदीप ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की को खरीदेगी। इस बार समर्थन मूल्य को भी बढ़ाया गया है। इसका उद्देश्य प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को प्रोत्साहन देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
37 किसानों से खरीदी जाएगी 45.5 क्विंटल मक्की
जिला कुल्लू में इस बार बरसात में भारी बारिश से मक्की की फसल को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में जिले में कुल अनुमानित 45.5 क्विंटल मक्की 37 किसानों से सरकार नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से खरीदेगी। यह खरीद निगम के स्टोर कुल्लू और धामण में की जाएगी। कहा कि इस प्रकार की पहल किसानों की आय को बढ़ाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed