फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government should tell why loan is being taken: Jairam

सरकार बताए, क्यों कर्ज लिया जा रहा : जयराम

Fri, 13 Oct 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 13 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Government should tell why loan is being taken: Jairam
चंबा जिला के किलाड़ में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर का स्वागत करते कार्यकर्ता।
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार कर्ज लेने का रिकॉर्ड बना रही है। प्रदेश के इतिहास में 10 महीने की सरकार में ही 10,000 करोड़ रुपये का कर्ज ले लिया है।
विज्ञापन

इस तरह से ही कर्ज लेते रहे तो प्रदेश को तमाम आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कहा कि न तो गारंटी पूरी हुई और न ही सूबे का विकास हो पाया तो फिर सुक्खू सरकार क्यों कर्ज ले रही है।
विज्ञापन

अब झूठ बोलकर काम नहीं चलेगा, मुख्यमंत्री को बताना पड़ेगा कि सरकार कर्ज लेकर काम क्या कर रही है। यह बात उन्होंने शुक्रवार को पांगी में कही। कांग्रेस की प्रदेश सरकार अपने खर्चाें पर नियंत्रण करने के बजाय उसे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ता में आते ही सलाहकारों की फौज खड़ी कर ली और मनमाने तरीके से कैबिनेट रैंक दिए हैं। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बैठक की। इस दौरान विधायक सुरेंद्र शौरी, लाेकेंद्र कुमार, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed