फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government should settle financial liabilities: Jagveer

वित्तीय देनदारियों का भुगतान करे सरकार : जगवीर

Sun, 05 Jul 2026 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Government should settle financial liabilities: Jagveer
बंजार (कुल्लू)। हिम आंचल पेंशनर्ज संघ बंजार खंड की मासिक बैठक रविवार को बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में खंड अध्यक्ष जगवीर मियां की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महासचिव मोहन शास्त्री ने सभी पेंशनरों का स्वागत किया।
विज्ञापन

जगवीर मियां ने बताया कि अब पेंशनरों का जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) ऑनलाइन भरा जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक पेंशनर को स्वयं निकटवर्ती कोषागार कार्यालय या लोकमित्र केंद्र में उपस्थित होकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने राज्य सरकार से वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त तृतीय श्रेणी एवं उससे ऊपर के कर्मचारियों की लंबित वित्तीय देनदारियों के भुगतान संबंधी अधिसूचना शीघ्र जारी करने की मांग की। साथ ही लंबित महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान भी जल्द करने का आग्रह किया। बैठक के दौरान मीर सिंह ठाकुर, भीमा देवी, फतू देवी और गोयला देवी ने हिम आंचल पेंशनर्ज संघ की सदस्यता ग्रहण की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed