{"_id":"677ffdd45032e280eb0c6575","slug":"government-should-make-permanent-policy-for-multi-task-workers-kullu-news-c-89-1-klu1001-138737-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मल्टी टास्क वर्करों के लिए स्थायी नीति बनाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मल्टी टास्क वर्करों के लिए स्थायी नीति बनाए सरकार
Thu, 09 Jan 2025 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 09 Jan 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर कुल्लू सदर विधायक से मिलते हुए मल्टी टास्क वर्कर। संवाद
यूनियन के अध्यक्ष विक्रांत ने उठाई मांग, विधायक को सौंपा मांग पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शिक्षा विभाग में तैनात मल्टीटास्क वर्करों ने उनके लिए स्थायी नीति बनाने की मांग की है। इस संबंध में मल्टी टास्क वर्करों का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर से मिला।
मल्टी टास्क वर्कर यूनियन के अध्यक्ष विक्रांत ने कहा कि शिक्षा विभाग में मल्टी टास्क वर्करों को पार्ट टाइम के तौर पर नियुक्ति दी गई थी। अब मल्टी टास्क वर्कर कई सालों से पार्ट टाइम नहीं, बल्कि फुल टाइम काम कर रहे हैं। ऐसे में सरकार मल्टी टास्क वर्करों को वेतन भोगी का दर्जा प्रदान करे। मल्टी टास्क वर्कर स्कूल में सबसे पहले पहुंचते हैं और स्कूल बंद होने के बाद ही घर जाते हैं, लेकिन उन्हें पार्ट टाइम का वेतन दिया जा रहा है। इसके अलावा कई बार उन्हें वेतन भी समय पर नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें परिवार का भरण पोषण करने में भी दिक्कतें आ रही हैं। मल्टी टास्क वर्करों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें वेतन भोगी का दर्जा दिया जाए। सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के माध्यम से मांग पत्र भी सरकार को भेजा है।
--