फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government insensitive on security of Palchan: Govind

पलचान की सुरक्षा पर सरकार असंवेदनशील : गोविंद

Sun, 28 Jul 2024 05:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
Government insensitive on security of Palchan: Govind
मनाली (कुल्लू)। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने पलचान गांव का दौरा करने के बाद सरकार पर गांववासियों की सुरक्षा के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में बादल फटने की घटना के कारण ब्यास का रुख गांव की ओर हो गया है। इससे कई घरों को खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन


गोविंद ठाकुर ने रविवार को जारी बयान में कहा कि गांव को सुरक्षित रखने के लिए नदी का रुख बदलने की आवश्यकता है, लेकिन अभी तक इस पर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। सिर्फ हाइड्रो प्रोजेक्ट की दो मशीनें ही लगी हैं, जबकि आवश्यक मशीनरी की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए थी। कांग्रेस सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भागने का प्रयास कर रही है। सरकार जल्द आवश्यक कदम उठाकर पलचान के गांववासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed