फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gopal, Simran selected best students in Keylong School

Kullu News: केलांग स्कूल में गोपाल, सिमरन चुने सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी

Sat, 30 Dec 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 30 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Gopal, Simran selected best students in Keylong School
केलांग स्कूल के वा​​र्षिक समारोह के दौरान मेधावी छात्राओं को पुस्कृत करते हुए।-संवाद
केलांग (लाहौल-स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलांग के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में जमा एक कक्षा के छात्र गोपाल और जमा दो कक्षा की छात्रा सिमरन को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

समारोह में बतौर मुख्यातिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शमशेर सिंह और शिक्षा उपनिदेशक लाहौल सतीश कुमार विशेष अतिथि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि शमशेर सिंह ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

इसमें पंगवाली, कुल्लवी, किन्नौरी, नेपाली और तिब्बती नृत्य से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इससे पहले प्रधानाचार्य रमेश लाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सालाना समारोह में आदित्य, डिंपल, पूनम, समृति सेन, जिग्मेद छोज़िन, पदमा लामो, प्रियांशी सेन, छेरिंग डोलमा, सिमरन, सुकृति, अश्मिता, समृति, गोपाल, समीक्षा सेन, प्रशांत, सौरभ, सोनम टशी, सुमित, बिमला, कमल को सम्मानित किया गया।

तंजिन छोकिद, सीमा, विवेक, शिवम, अंजली, शिवम, अंजली को भी मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। समारोह में एसएमसी अध्यक्ष छेरिंग डोलमा सहित कई गण्यमान्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed