फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gods and Goddesses returned to the temple after marriage check up

Kullu News: शाड़ी जाच से देवालय लौटे देवी-देवता

Fri, 24 May 2024 07:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
Gods and Goddesses returned to the temple after marriage check up
हरिपुर/नग्गर (कुल्लू)। ऊझी घाटी के नग्गर में आयोजित शाड़ी जाच (मेला) से देवी-देवता देवालयों की ओर लौट गए हैं। आराध्य देवी-देवताओं के लौटने पर श्रद्धालु भावुक हुए।
विज्ञापन

नग्गर में 19 से 23 मई तक शाड़ी जाच मनाई गई। इसमें आराध्य माता त्रिपुरा सुंदरी, माता चामुंडा, माता भटंती, माता दोचा-मोचा, माता पार्वती, देवता कार्तिक स्वामी, देवता नीलकंठ महादेव तथा देवता शेष नाग लाव-लश्कर के साथ नग्गर पहुंचे थे। देवी-देवताओं ने छह दिनों तक श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर दर्शन दिए।
विज्ञापन

मेला विगत वीरवार को समाप्त हुआ है, लेकिन शुक्रवार को देवी-देवता अपने स्थायी देवालयों की ओर लौटे। माता त्रिपुरा सुंदरी के कारदार जोगिंद्र आचार्य ने कहा कि नग्गर में शाड़ी जाच में देव परंपराओं का निर्वहन किया गया। कहा कि शुक्रवार को जाच में आए देवी-देवता वापस लौट गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed