फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gods and Goddesses returned to temples on Makar Sankranti

Kullu News: मकर संक्रांति पर देवालयों में लौटे देवी-देवता

Sun, 14 Jan 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 14 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Gods and Goddesses returned to temples on Makar Sankranti
कुल्लू मं  मकर सक्रांति पर साजा उत्सव में पारंपरिक व्यंजनों को बनाने में जुटी महिलाएं।-संवाद
कुल्लू/बंजार। पौष संक्रांति में स्वर्ग प्रवास पर गए सराज सहित अन्य क्षेत्रों के कई देवी-देवता मकर संक्रांति पर देवालयों में लौट आए हैं। देवताओं के स्वर्ग प्रवास पर जाने से देवालय सूने पड़े थे।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर देवी-देवताओं के कपाट खुले और पुजारियों ने पूजा-आराधना की। बंजार में मकर संक्रांति पर देवी-देवता के रथों और प्रतिमाओं के पर्दे उठेे। इसके साथ ही शुभ कार्यों का भी श्रीगणेश हो गया। रविवार को मंदिरों में कारकूनों ने गूर के माध्यम से स्वर्ग प्रवास और धर्म संसद की गाथा सुनी।
विज्ञापन

कुछ देवी-देवता फाल्गुन संक्रांति को वापस आएंगे। पौष महीने को काला महीना भी माना जाता है, जो समाप्त हो गया है। घाटी के आराध्य बिजली महादेव के कपाट चैत्र संक्रांति पर खुलेंगे। बिजली महादेव मंदिर में 16 दिसंबर को कपाट लगाए गए थे, जो अब 15 मार्च के बाद ही खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवलू विश्वदेव शर्मा, राम देव शर्मा, बालक राम, गोपाल शर्मा ने कहा कि एक माह तक कपाट बंद रहने के बाद रविवार को कपाट खुले। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह है। मकर संक्रांति पर बंजार घाटी के देवालयों में देव परंपराओं का निर्वहन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed