फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gods and Goddesses dance together in Dehuri

Kullu News: देहुरी में मिलन कर झूमे देवी-देवता

Fri, 23 Aug 2024 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Gods and Goddesses dance together in Dehuri
कुल्लू। देवताओं के आगमन और पलेच के साथ देवता खुडीजल का 11 दिवसीय देहुरी मेला शुरू हो गया है। मेले में मंडी जिले के छतरी के अधिष्ठाता देव चपलांदू नाग पहली बार पहुंचे हैं। टकरासी नाग ने भी मेले की शोभा बढ़ाई है। इस दौरान मेला स्थल में देवताओं में भव्य देव मिलन हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे देवता खुडीजल और खोड़ू देवता देवालय से बाहर निकले और देव नृत्य किया। इसके बाद करीब 2:30 बजे देवता टकरासी नाग मेला स्थल पर पहुंचे। देवता टकरासी नाग ने एक निश्चित जगह पर देव परंपरा को निभाया। करीब 3:00 बजे देवता चपलांदू नाग ढोल, नगाड़ों के साथ मेले में पहुंचे और सभी देवताओं से देव मिलन किया।
विज्ञापन

देवताओं के आगमन और मिलन को देखने के लिए कुल्लू और मंडी जिले की इतनी भीड़ उमड़ी कि देवता की सौह (एक विशेष स्थान) भी छोटी पड़ गई। शाम 4:15 बजे मेले का मुख्य आकर्षक पलेच शुरू हुआ। इसको देखने के लिए हजारों की भीड़ सुबह से इंतजार कर रही थी। इस बार मेले की परंपरा का निर्वहन करने के लिए करशाला गांव के लोगों ने जंगल से पलेई (पेड़) लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान देव खेल के बीच पलेई को खड़ा करने की प्रक्रिया शुरू हुई और लगभग एक घंटे के बाद पांच बजे पलेई को मेला स्थल के एक कोने पर खड़ा किया।
देवता के कारदार शेर सिंह, कायथ पूर्ण शर्मा, पुजारी रूप लाल शर्मा, पुरोहित फौजी लाल शर्मा और तमेश शर्मा ने कहा कि देहुरी में मेला शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि मेले में मंडी जिले के छतरी के देवता पहली बार मेले में शरीक हुए हैं। कहा कि 28 अगस्त को मेले का समापन होगा। मेले में नाटी और देव नृत्य आकर्षक रहेगा।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed