{"_id":"66950951338e15ea200827fc","slug":"goddess-bhagasiddha-reunited-with-mother-chamunda-in-nashala-kullu-news-c-89-1-ssml1015-126791-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नशाला में देवी भागासिद्ध का मां चामुंडा से हुआ मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नशाला में देवी भागासिद्ध का मां चामुंडा से हुआ मिलन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, उझी घाटी के दौरे पर हैं अधिष्ठात्री माता भागासिद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगघाटी की अधिष्ठात्री माता भागासिद्ध ऊझी घाटी की परिक्रमा पर हैं। सोमवार को नशाला गांव में माता चामुंडा और माता भागासिद्ध का भव्य मिलन हुआ। देव मिलन की परंपरा को देखने के लिए माता चामुंडा के मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने दोनों माताओं के समक्ष शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। अधिष्ठात्री माता भागासिद्ध 12 जुलाई को डुगीलग स्थित अपने मंदिर से ऊझी घाटी के लिए रवाना हुई हैं।
परिक्रमा पर लाव-लश्कर के साथ निकलीं माता का जगह-जगह श्रद्धालुओं की ओर से भव्य स्वागत किया जा रहा है। माता के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। माता के पुजारी बेली राम और गूर यशपाल ठाकुर ने कहा कि माता ऊझी घाटी की परिक्रमा पर निकली हैं। माता भागासिद्ध का सोमवार को नशाला में माता चामुंडा के साथ भव्य मिलन हुआ। मंदिर परिसर में दोनों अधिष्ठात्री माताओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही पूरा दिन लगी रही। संवाद