{"_id":"65e30227b2957ba2d30f8046","slug":"god-khudijal-will-not-go-to-mandi-mahashivratri-kullu-news-c-89-1-ssml1012-117956-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मंडी महाशिवरात्रि में नहीं जाएंगे देवता खुडीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मंडी महाशिवरात्रि में नहीं जाएंगे देवता खुडीजल
Sat, 02 Mar 2024 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू के अधिष्ठाता देवता खुडीजल मंडी महाशिवरात्रि उत्सव में शामिल नहीं होंगे। शनिवार को देवता खुडीजल के देहुरी स्थित देवालय में मंदिर कमेटी और देवता के मुख्य कारकूनों की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि इस बार देवता महाशिवरात्रि के लिए मंडी नहीं जाएंगे।
देवता खुडीजल की 10 और 11 मार्च को शिवरात्रि (शांद) की तिथि तय हुई है। यह तिथि देवता खुडीजल के कुल पुरोहित की ओर से निकाली गई है। इस दिन सतलुज नदी से जल लाया जाएगा और 11 मार्च को इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसका आयोजन हर साल होता है मगर इस बार की तिथि शिवरात्रि के आसपास ही निकली है।
पिछले दो से तीन माह से देवता खुडीजल के मंडी महाशिवरात्रि में भाग लेने की तमाम चर्चाओं पर भी विराम लग गया है। देवता के मंडी महाशिवरात्रि दौरे को लेकर शनिवार को देहुरी स्थित मंदिर में करीब दो घंटे तक बैठक हुई। बैठक देवता के कारदार शेर सिंह दीपक की अध्यक्षता में हुई। इसमें साथ लगते मंडी जिले से देवता के कारकून भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कारदार शेर सिंह ने कहा कि इस बार देवता मंडी महाशिवरात्रि में नहीं जाएंगे। 10 और 11 मार्च को देवालय में ही शिवरात्रि (शांद) की तिथि तय हुई है। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कुमार दत्त शर्मा, सचिव पूर्ण शर्मा, गुलाब सिंह, पुजारी एवन शर्मा, रूप लाल शर्मा, मानगढ़ मंडी के कारदार ठाकुर दास, गूर चमन शर्मा, रूप चंद, मनसा राम तथा भगत राम मौजूद रहे। संवाद