{"_id":"66a4f07591978ef1750ba33b","slug":"glass-bridge-will-be-built-in-manalsu-drain-gaur-kullu-news-c-89-1-ssml1015-127610-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनालसु नाले में बनेगा कांच का पुल : गौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनालसु नाले में बनेगा कांच का पुल : गौड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए शुरू होंगी परियोजनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। इस पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। शनिवार को मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मनाली बिहाल में बने पार्क में बुद्धा ध्यान केंद्र और पार्क का शुक्रवार को शुभारंभ किया।
इस पार्क में पैदल चलने वालों के लिए रास्ता बनाया जाएगा। इसके लिए 45 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। मनालसु नाला में एक कांच का पुल बनाया जाएगा। पर्यटक विदेशों की तर्ज पर कांच के पुल पर पैदल चलने का भी आनंद ले सकेंगे। मनाली के पर्यटन के लिए यह मील पत्थर साबित होगा। पार्क के लिए ब्यास पर जिपलाइन भी बनाई जा रही है। इससे रोहतांग की ओर जाने वाले और वापस आने वाले पर्यटक नेचर पार्क की गतिविधियों का भी लुत्फ ले सकेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार क्लब हाउस में आइस स्केटिंग रिंक बनाने जा रही है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा क्लाथ में एक पार्क का निर्माण किया जाएगा। इस पार्क में स्पा की सुविधा होगी। प्राकृतिक गर्म पानी के चश्मे का स्पा के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। एक तरह से यह मनाली में स्वास्थ्य पर्यटन पार्क होगा। सोलंगनाला में मार्केट का निर्माण किया जाएगा। इसका कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। कहा कि पर्यटन स्थलों की सड़कों को दुुरुस्त किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस नेता देवेंद्र नेगी भी मौजूद रहे। संवाद