फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Give 18 thousand rupees minimum salary: Mahendra

18 हजार रुपये दें न्यूनतम वेतन : महेंद्र

Sun, 09 Jan 2022 07:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Give 18 thousand rupees minimum salary: Mahendra
कुल्लू। आउटसोर्स कर्मचारियों को 18 हजार रुपये प्रति माह न्यूनतम वेतन दिया जाए। कर्मचारी पूरा काम कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें नाममात्र का वेतन दिया जा रहा है। इसके चलते कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह बात आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ कुल्लू के अध्यक्ष महेंद्र नेगी ने कही।
विज्ञापन

सरवरी स्थित आउटर सराज भवन में रविवार को आउटसोर्स कर्मचारियों ने बैठक की, जिसमें विभिन्न विभागों में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। गौर रहे कि पिछले लंबे समय से कर्मचारी स्थायी नीति बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन इनकी मांग को दरकिनार किया जा रहा है। महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र नेगी ने कहा कि स्थायी नीति न बनने के कारण प्रदेश के हजारों आउटसोर्स कर्मचारी दुविधा में हैं। आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की स्थायी नीति नहीं बनाई जा रही है। इससे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। पूरी ड्यूटी देने के उपरांत भी कर्मचारियों को वेतन के लिए महीनों इंतजार करना पड़ रहा है। कई विभागों में कर्मचारियों को दो-दो माह तक वेतन नहीं दिया जा रहा है। विगत शनिवार को मनाली में भी शिक्षा मंत्री से आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल मांगों को लेकर मिला है। यदि जल्द कर्मचारियों की मांगों पर गौर नहीं किया गया, तो कर्मचारी प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान पारस शर्मा, मदन लाल, संजय कुमार, संदीप चौहान, अरुण कुमार, नीलम, राजेश शर्मा, टेला देवी, हरीश, निरत, रूपलाल, दुनीचंद, केशव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed