फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Girl players will get training in Sainj

Kullu News: सैंज में छात्रा खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षण

Fri, 23 Aug 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Girl players will get training in Sainj
सैंज (कुल्लू)। केंद्रीय विद्यालय सैंज (एनएचपीसी) में 23 अगस्त से एक सितंबर तक अंडर-14 और अंडर-17 छात्रा वर्ग की खिलाड़ियों के लिए कबड्डी का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण शिविर सहायक आयुक्त दीदार सिंह और प्रधानाचार्य विनीता परशीरा की अध्यक्षता में करवाया जा रहा है। इसका शुभारंभ शुक्रवार को विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुमन कुमार ने किया। बता दें कि सैंज में पहली बार इस तरह के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विशेषज्ञ प्रशिक्षक खिलाड़ियों को खेल के प्रति रुचि, आत्मविश्वास, आपसी समझ, विभिन्न खेल तकनीकों, रणनीतियों और फिटनेस से संबंधित गतिविधियों का प्रशिक्षण देंगी। इस दौरान रेखा, अनिल, अरुण, रविंद्र सिंह, ममता, पूनम, नरेंद्र आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed