{"_id":"698770342dbc9edf930b9875","slug":"get-e-kyc-done-by-10th-in-him-parivar-portal-mandatory-kullu-news-c-89-1-ssml1015-168474-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 10 तक करवाएं हिम परिवार पोर्टल में ई-केवाईसी अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 10 तक करवाएं हिम परिवार पोर्टल में ई-केवाईसी अनिवार्य
Sat, 07 Feb 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
पोर्टल पर मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
संवाद न्यूज एजजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। विकास खंड नग्गर के अंतर्गत आने वाली सभी पंचायतों के वाशिंदों के लिए हिम परिवार पोर्टल पर ई-केवाईसी करवाने की अंतिम तिथि दस फरवरी निर्धारित की गई है।
इस तिथि तक ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले परिवारों को आगे चलकर विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि हिम परिवार पोर्टल प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है। इसके तहत प्रदेश के हर परिवार का एकीकृत और प्रामाणिक डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से केवल पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने का उद्देश्य है। ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी होने से गलत प्रविष्टियों और फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगेगी। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना नजदीकी पंचायत कार्यालय, लोक मित्र केंद्र या अधिकृत केंद्रों पर जाकर समय रहते अपनी ई-केवाईसी पूरी करवा लें ताकि भविष्य में किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने में कोई परेशानी न हो। संवाद