फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gardeners did not get apple saplings from the department

Kullu News: विभाग से बागवानों को नहीं मिले सेब पौधे

Sat, 02 Mar 2024 03:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 02 Mar 2024 03:50 PM IST
विज्ञापन
Gardeners did not get apple saplings from the department
बंजार क्षेत्र के बागवान परेशान, समय पर पौधे न मिले तो होगा नुकसान
विज्ञापन

एक बागवान को मनरेगा के तहत मिलते हैं करीब 200 पौधे
....
संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। बागवानी विभाग ने बागवानों को मनरेगा के तहत दिए जाने वाले सेब के नए पौधे नहीं दिए हैं। बंजार में बागवानों को पौधे नहीं मिल पाए हैं। मार्च शुरू हो गया है लेकिन विभाग बागवानों को बगीचे तैयार करने के लिए नए पौधे नहीं दे पाया है। इससे 200 से अधिक बागवान चिंतित हैं कि कब उन्हें सेब के ये पौधे मिलेंगे और कब वे इन्हें लगाएंगे।
मनरेगा के तहत बागवानों को विभाग की ओर से सेब के पौधे दिए जाते हैं। एक बागवान को सेब के 200 पौधे मिलते हैं। इसके लिए बागवानों ने विभाग के पास आवेदन किया था। फरवरी से लेकर अब तक पौधे बागवानों को नहीं मिल पाए हैं। विभाग की लेटलतीफी से बंजार क्षेत्र के बागवान परेशान हैं। घाटी के बागवान संजय शर्मा, चेत राम शर्मा, तिलक राज, बृजलाल, चेतन सिंह और मुरारी लाल ने कहा कि बागवानों को अभी तक सेब के नए पौधे नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन

नए पौधे लगाने का यह उचित समय है। अगर समय पर पौधे उपलब्ध न हुए तो बागवानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि बागवानों को मांग के अनुसार पौधे उपलब्ध करवाए जाएं। सेब की नर्सरियों में पौधे उपलब्ध हैं। नर्सरियों में बागवानों को विभिन्न किस्मों के पौधे 100 से लेकर 200 रुपये में मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
सेब पौधों की मांग के अनुसार खेप पहुंच चुकी है। जल्द ही इनका वितरण बागवानों को किया जाएगा। बागवान इन पौधों को अपने बगीचों में लगा सकते हैं।
-डॉ. संजय, एसएमएस, बागवानी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed