{"_id":"6388df040e6df02d451f41b6","slug":"garbage-of-kullu-and-bhuntar-will-be-sent-to-rangadi-garbage-plant-in-manali-for-two-months-kullu-news-sml429561159","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दो महीने मनाली के रांगड़ी कूड़ा संयंत्र में ही भेज जाएगा कुल्लू और भुंतर का कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दो महीने मनाली के रांगड़ी कूड़ा संयंत्र में ही भेज जाएगा कुल्लू और भुंतर का कचरा
विज्ञापन
कुल्लू के पिरड़ी में बंद कूड़ा संयंत्र।-संवाद
- फोटो : Kullu
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू और नगर पंचायत भुंतर का कूड़ा-कचरा फिलहाल अगले दो महीनों तक मनाली के रांगड़ी कूड़ा संयंत्र में ही जाएगा। इससे नगर परिषद कुल्लू और नगर पंचायत भुंतर को राहत मिली है।
उपायुक्त के आदेश के बाद कचरा मनाली ही भेजा जाएगा। अन्यथा नगर परिषद कुल्लू और भुंतर नगर पंचायतों को मुश्किलें आ सकती थीं। गौरतलब है कि दिसंबर से नगर परिषद मनाली ने रांगड़ी स्थित कूड़ा संयंत्र में कचरा न भेजे जाने को लेकर नगर परिषद कुल्लू और नगर पंचायत भुंतर को नोटिस दिए थे।
यहां पर कचरे का ढेर लगने का हवाला देकर दोनों नगर निकायों को यहां पर कूड़ा न भेजने का आग्रह किया था। इसके बाद नगर परिषद कुल्लू ने नई डंपिंग की तलाश की जा रही है। नगर पंचायत भुंतर द्वारा तय साइट में कूड़ा संयंत्र लगाने पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अब दोनों नगर निकायों के द्वारा डंपिंग साइट की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
अभी तक साइट फाइनल नहीं हो सकी है। फिलहाल नगर परिषद कुल्लू और नगर पंचायत भुंतर के लिए राहत की बात है कि कूड़ा मनाली ही भेजा जाएगा। उपायुक्त ने इस संबंध में नगर परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक भी की है। इसमें समस्या को देखते हुए उपायुक्त ने कूड़े को फिलहाल मनाली भेजने के लिए कहा है।
गौरतलब है कि कुल्लू और भुंतर शहर से प्रतिदिन करीब सात टन कूड़ा निकलता है। इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि नगर परिषद कुल्लू से निकलने वाला कूड़ा फिलहाल अगले दो महीनों तक मनाली ही भेजा जाएगा।