{"_id":"66950d91be9ee7a0ce02a3b9","slug":"garbage-not-sent-to-rangri-dumped-near-mrf-site-people-complained-kullu-news-c-89-1-klu1001-126795-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रांगड़ी नहीं भेजा कूड़ा, एमआरएफ साइट के पास किया डंप, लोगों ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रांगड़ी नहीं भेजा कूड़ा, एमआरएफ साइट के पास किया डंप, लोगों ने की शिकायत
विज्ञापन
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बोले, कूड़ा संयंत्र के लिए तलाश की जा रही जगह
ईओ से मिला लोगों का प्रतिनिधिमंडल, दूसरी जगह स्थान चिह्नित करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहर के नौ वार्डों से निकलने वाला कचरा मनाली के रांगड़ी कूड़ा संयंत्र में जाना बंद हो गया है। सोमवार को कुल्लू शहर का कचरा मनाली के रांगड़ी संयंत्र नहीं गया। कुल्लू शहर से कचरा एकत्रित किया गया लेकिन यह कचरा एमआरएफ साइट के पास खड़ी गाड़ियाें में दोपहर तक रहा। इसके बाद यहां पर डंप किया गया।
नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी हरि सिंह यादव ने कहा कि जब तक व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक यहीं पर कचरा डंप किया जाएगा। कूड़ा संयंत्र के लिए जगह की तलाश की जा रही है। एमआरएफ साइट पर लगे कंपोस्टर में गीले कचरे का निष्पादन शुरू कर दिया है। सूखे कचरे के निष्पादन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मनाली नगर परिषद के निर्णय के बाद नगर परिषद कुल्लू के पार्षदों और अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है। कचरे का निष्पादन करना गले की फांस बन गया है।
दूसरी ओर एमआरएफ साइट के पास रहने वाले स्थानीय लोगों का विरोध एक बार फिर सामने आया है। स्थानीय लोगों ने यहां पर कचरा डंप न करने के बजाय इसके लिए अन्य स्थान चिह्नित करने का आग्रह किया। इस संबंध में सोमवार को लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद के ईओ से अखाड़ा बाजार स्थित कार्यालय में मिला।
विज्ञापन
लोगों ने अपनी बात रखी। वार्ड नंबर तीन के निवासी आदित्य अवस्थी ने कहा कि नगर परिषद एमआरएफ साइट में कूड़ा संयंत्र लगा रही है, जिससे यहां आसपास रहनेे वाले लोगों का जीना दूभर हो जाएगा। इसलिए कूड़ा संयंत्र के लिए किसी अन्य स्थान का चयन किया जाए। लोगों ने अधिकारियों और पार्षदों के साथ इस विषय पर लंबी चर्चा कर जल्द समस्या का समाधान करने का आग्रह किया।
...
पंचायत क्षेत्र में अगर जगह नहीं मिलती है तो भी हमें कचरे का निष्पादन करना होगा। इसके लिए जगह भी है लेकिन लोग विरोध कर रहे हैं। उपायुक्त, एसडीएम बंजार, कुल्लू सभी मिलकर इस पर कार्य कर रहे हैं कि कूड़ा संयंत्र लगाने के लिए कोई उपयुक्त जगह मिले। कचरे के निष्पादन के लिए कंपोस्टर और अन्य मशीन को बेहतर तरीके से चलाया जाएगा।
-हरि सिंह यादव, तहसीलदार एवं ईओ नगर परिषद