फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Galang got primary school

गालंग को मिला प्राथमिक स्कूल

Sat, 19 Feb 2022 09:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 09:19 PM IST
विज्ञापन
Galang got primary school
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। सड़कें विकास का आधार है और प्रदेश सरकार गांव-गांव तक सड़कों का निर्माण कर रही है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शनिवार को मनाली की पिछलीहार पंचायत के गालंग में राजकीय प्राथमिक पाठशाला के शुभारंभ पर यह बात कही है। इस दौरान उन्होंने पतलीकूहल से गालंग गांव तक बस सेवा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

गालंग में नया प्राइमरी स्कूल खुलने से क्षेत्र के छोटे बच्चों को अब पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। मंत्री ने कहा कि काथी तथा डमचीन को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा इसके लिए लोक निर्माण विभाग को डीपीआर बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 9.51 करोड़ की लागत से निर्मित पिछलीहार-हुरंग-मानला पेयजल योजना से नेरी, बगाणी, दराल, तराड़ी, डमचीन तथा करालश गांवों में स्वच्छ पेयजल सुविधा उपलब्ध हुई है। इसके अलावा कुकड़ी-काथी को भी शीघ्र स्वच्छ पेयजल सुविधा प्रदान की जाएगी। गोविंद ठाकुर ने कहा कि 1.70 करोड की लागत से गालंग पुल का निर्माण शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। छह करोड़ की लागत से फोजल-नेरी-काथी सड़क का काम चला है। इसके अलावा मेहा स्वास्थ्य केंद्र का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। कुकडी के आयुर्वेदिक औषधालय के लिए 57 लाख मंजूर किए गए हैं। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से रायसन-शिरढ़-शिलीहार सड़क को स्तरोन्नत कर क्षेत्र की बड़ी आबादी को बेहतर सड़क सुविधा प्रदान की गई है। पतलीकूहल में सात करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसके उपरांत मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी। कई प्रतिनिधिमंडलों ने मंत्री से मिलकर मांगें भी रखी। इस मौके पर दुर्गा सिंह, रंजना, देवेंद्र ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed