{"_id":"665c5ee7dc9a0feac40daf66","slug":"gahar-fair-begins-with-the-arrival-of-deity-durvasa-kullu-news-c-89-1-ssml1015-123916-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देवता दुर्वासा के आगमन से गड़सा मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देवता दुर्वासा के आगमन से गड़सा मेला शुरू
विज्ञापन
कुल्लू के गड़सा मेले में पहुंचे देवता देव मिलन करते हुए।
कुल्लू। जिले की गड़सा घाटी में चार जून तक गाहर जाच (मेला) मनाया जाएगा। देवता दुर्वासा ऋषि के पालगी से गड़सा पहुंचते ही मेले का आगाज रविवार दोपहर बाद हो गया। मेले की देवता दुर्वासा ऋषि के अलावा ज्येष्ठा के देवता लक्ष्मी नारायण और नरोल के देवता गढ़पति नारायण भी शोभा बढ़ा रहे हैं।
गड़सा मेले में दो, तीन और चार जून को देव परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा। वहीं सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु तीन दिन तक अपने आराध्य देवताओं के दर्शन के लिए गड़सा आएंगे। गड़सा मेला देवता दुर्वासा ऋषि के सम्मान में ज्येष्ठ माह में मनाया जाता है। देवता अपने मूल स्थान पालगी से तीन दिन के लिए आते हैं।
रविवार को देवता सुबह पालगी से गड़सा के लिए निकले। दोपहर बाद करीब 04:30 बजे गड़सा में तीनों देवताओं देवता दुर्वासा ऋषि, देवता लक्ष्मी नारायण और देवता गढ़पति नारायण का भव्य देव मिलन हुआ। देव मिलन के सैकड़ों श्रद्धालु गवाह बने। देवता के कारदार और मेला कमेटी के अध्यक्ष ऋषि पाल, पुजारी नरेश शर्मा ने कहा कि चार जून तक गड़सा में मेला मनाया जाएगा। इसमें उक्त तीनों देवता देव कारज और परंपराओं को निभाएंगे। संवाद