फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   FRA cases should be resolved on priority basis: Negi

प्राथमिकता के आधार पर निपटाए जाएं एफआरए के मामले : नेगी

Wed, 15 Oct 2025 05:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 15 Oct 2025 05:06 AM IST
विज्ञापन
FRA cases should be resolved on priority basis: Negi
केलांग में हुई परियोजना सलाहकार समिति की बैठक
विज्ञापन


राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय केलांग में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने केलांग के लंबे समय से लंबित सीवरेज प्लांट कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और अग्निशमन विभागों के भवनों की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की और इनकी मरम्मत और सुधार के लिए ठोस कदम उठाने को कहा।
मंत्री ने कहा कि लाहौल-स्पीति जैसे सीमांत जिले में विकास योजनाओं की रफ्तार तेज करने की जरूरत है ताकि लोगों को बुनियादी सुविधाएं समय पर मिल सकें। उन्होंने विशेष रूप से वन अधिकार अधिनियम के तहत लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

बैठक में कृषि, मत्स्य पालन, लोक निर्माण, जल शक्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य विभागों से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही लिंडुर और करपट पुनर्स्थापन कार्यों, जाहलमा नाले के तटबंध निर्माण और कुकुमसेरी कॉलेज और उदयपुर में प्रस्तावित बहु-तकनीकी संस्थान की भूमि संबंधी औपचारिकताओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों को जिला प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगा। इस मौके पर विधायक अनुराधा राणा, जिला परिषद अध्यक्ष वीना देवी, जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed