{"_id":"6686dd78163c277fe7090244","slug":"fra-approval-to-build-roads-in-ani-banjar-kullu-news-c-89-1-ssml1012-126068-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आनी, बंजार में सड़क बनाने के लिए एफआरए की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आनी, बंजार में सड़क बनाने के लिए एफआरए की मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। वन अधिकार अधिनियम समिति की बैठक में आनी और बंजार में सड़कों के निर्माण के लिए वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) की मंजूरी दी गई।
वीरवार को उपायुक्त तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कई विकास कार्यों को गति देने के लिए एफआरए की मंजूरी दी गई। बैठक में सात मामलों सामने रखे गए। इनमें छह मामलों को समिति ने संपूर्ण औपचारिकता तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ सही पाया है। इसमें आनी की पुराना कुटली से पाली सड़क, बंजार में तलाड़ा से कूल्हाघाट सड़क, पंचायत स्तर के प्लास्टिक संयंत्र कांढीधार, प्लास्टिक संयंत्र गडेज, आनी में इलेक्टिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने और पार्किंग निर्माण को मंजूरी दी गई।
खनन से जुड़े एक मामले को पुनः निरीक्षण के लिए उपमंडल स्तरीय वनाधिकार समिति को वापस भेजा गया है। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी डाॅ. गणेश, वन मंडल अधिकारी कुल्लू एंजेल चौहान, डीएफओ बंजार मनोज कुमार सहित गैर सरकारी सदस्य आशा ठाकुर तथा पूर्ण चंद भी उपस्थित थे। संवाद
इलेक्टिक