फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Four lane road converted into parking, there is traffic jam

Kullu News: फोरलेन सड़क को बना दिया पार्किंग, लग रह जाम

Wed, 09 Oct 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Four lane road converted into parking, there is traffic jam
रांगड़ी से मनाली तक हाईवे किनारे कब्जे बने परेशानी
विज्ञापन

क्रेटवाल लगाने का कार्य नहीं कर पर रहा एनएचएआई
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर कब्जे और अवैध पार्किंग परेशानी का सबब बन गए हैं। पर्यटन नगरी मनाली में वोल्वो बस स्टैंड से लेकर रांगड़ी तक बनी फोरलेन सड़क पार्किंग में तब्दील हो गई है। सड़क किनारे बस, ट्रक और छोटे वाहन खड़े रहने से एक तो सड़क संकरी हो गई है, दूसरा सड़क किनारे क्रेटवाल लगाने का कार्य भी एनएचएआई की ओर से नहीं किया जा रहा है। सड़क की सफाई के लिए ग्रेडर लगाया गया है लेकिन सड़क किनारे वाहन खड़े होने से सड़क की सफाई भी नहीं हो रही। प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। मनाली के प्रवेश द्वार पर एचआरटीसी का बस अड्डा बन रहा है। यहीं पर वोल्वो सहित अन्य बसे खड़ी होती हैं। बस अड्डे का कार्य प्रगति पर होने के कारण बसों को फोरलेन सड़क के किनारे खड़ा किया जा रहा है। इस वजह से यहां जाम की स्थिति भी बन रही है। साथ ही एनएचएआई को अपना कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, सड़क किनारे कब्जों की भी भरमार है। लोग सड़क किनारे अपनी दुकानदारी चला रहे है। यही नहीं, वाहनों का मरम्मत कार्य भी फोरलेन पर ही किया जा रहा है। इस वजह से न तो सड़क की मरम्मत का कार्य हो पा रहा है और न ही सड़क की सफाई। एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर अशोक चौहान ने बताया कि रांगड़ी से वोल्वो बस स्टैंड तक फोरलेन सड़क पार्किंग बन गई है। छोटे-बड़े वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा किया जा रहा है। इससे सड़क का कार्य करना मुश्किल हो गया है। प्रशासन से यह मामला उठाया जाएगा। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि बस अड्डे का कार्य प्रगति पर है इसलिए बसों को बाहर सड़क पर खड़ा किया जा रहा है। एनएचएआई ने कार्य को लेकर उन्हें जानकारी नहीं दी है। यदि ऐसा है तो व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed