फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   action

वैष्णो माता मंदिर का बिजली-पानी कनेक्शन काटा

Mon, 05 Dec 2016 07:22 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 05 Dec 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
action
electricity - फोटो : Demo Pic

मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुल्लू शहर के समीप रामशिला स्थित वन भूमि पर बने वैष्णो माता मंदिर का सोमवार को बिजली और पानी का कनेक्शन काटा गया। हाईकोर्ट से वन भूमि से अवैध कब्जे हटाने के मिले आदेशों के बाद वन विभाग ने विद्युत बोर्ड और सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के सहयोग से यह कार्रवाई अमल में लाई। मंदिर का बिजली-पानी कनेक्शन काटने की कार्रवाई से कुल्लू शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सोमवार को वन विभाग सहित विद्युत बोर्ड व अन्य विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने के बाद सबसे पहले बिजली के सभी कनेक्शन काट दिए गए। इसके अलावा मंदिर के लिए आने वाली पेयजल आपूर्ति को बंद किया गया है।

विज्ञापन


हालांकि मंदिर के पास अपना पेयजल स्रोत है। उसे बंद नहीं किया गया है। गौर रहे कि वैष्णो मंदिर एनएच-21 के किनारे रामशिला में स्थित है। यहां पर प्रतिदिन बाहर से आने वाले पर्यटक दर्शनों के लिए जाते हैं। मंदिर प्रबंधन साल दर साल मंदिर का विस्तारीकरण कर रहा है। इससे पहले वन विभाग ने वन भूमि में अवैध कब्जा किए जाने को लेकर नोटिस दिए हुए हैं। बताया जा रहा है कि वन भूमि पर बने इस मंदिर के कब्जे में करीब आठ बीघा जमीन है। जिसे अपने अधीन लेने के लिए वन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बिजली-पानी का कनेक्शन काटने के बाद अब वन भूमि का कब्जा लेने की प्रक्रिया अमल पर लाई जाएगी।
विज्ञापन


पूर्व में मंदिर के समीप एक अन्य मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई अमल में लाते हुए वन भूमि से कब्जा छुड़वाया है। कुल्लू शहर में यह दोनों अवैध कब्जों के पेचीदा मामले हैं। जिनमें विभाग ने कार्रवाई अमल पर लाई है। इधर, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता श्याम लाल बोध ने बताया कि वन विभाग की ओर से मिले आदेश के बाद वैष्णो माता मंदिर में बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। वहीं, डीएफओ डॉ. नीरज चड्ढा के अनुसार हाईकोर्ट की ओर से मिले आदेशों के तहत रामशिला स्थित वैष्णो मंदिर में बिजली-पानी का कनेक्शन काट दिया गया है। अभी वन भूमि को कब्जे में नहीं लिया गया है। वैष्णो मंदिर मामले को लेकर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed