फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   forelene affected egitation

कुल्लू में फोरलेन प्रभावितों ने जमकर बोला हल्ला

Sat, 13 Feb 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो /अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 13 Feb 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन

सुंदरनगर से मनाली तक बन रहे फोरलेन से हुए प्रभावितों ने शनिवार को कुल्लू में सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। प्रभावितों ने कहा कि उनकी मांगों को 20 फरवरी तक पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर भू-अधिग्रहण एक्ट 2013 की अवहेलना हुई तो फोरलेन निर्माण में लगे बुलडोजर और जेसीबी किसी भी हाल में नहीं चलने देंगे।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सरकार से गुस्साए फोरलेन प्रभावितों ने 11, 12, व 13 फरवरी को प्रदेश सरकार व नेशनल हाइवे अथारिटी के विरुद्ध आक्रोश रैलियां निकाली। इसका आयोजन सात खंडों मनाली, कुल्लू, स्नोर, पंडोह, बदार, बल्ह तथा सुंदरनगर में हुआ।   
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कहा कि अब फोरलेन संघर्ष समिति का यह संघर्ष प्रदेश स्तर पर फैल गया है। हमीरपुर-मंडी सड़क की प्रारंभिक 3-डी की नोटिफिकेशन नेशनल हाइवे अथॉरिटी एक्ट 1956 के अनुसार की गयी है। वहीं परवाणू-शिमला नेशनल हाइवे से हुए प्रभावितों के हकों से खिलवाड़ होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फोरलेन संघर्ष समिति की लंबे समय से मांग थी कि जिस भूमि के अधिग्रहण का मुआवजा नहीं मिला है, उन्हें नये भू-अधिग्रहण कानून 2013 के अनुसार मुआवजा दिया जाए, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि देर-सबेर प्रदेश के अन्य लोग भी इससे प्रभावित होंगे। अब सरकार उनके अधिकारों की अनदेखी नहीं कर सकती क्योंकि जल्द ही पूरा प्रदेश सरकार के तानाशाही रवैये के विरुद्ध उठ खड़ा होने वाला है।


इस अवसर पर महासचिव ब्रजेश महंत, कोषाध्यक्ष मंगत राम शर्मा, मनाली खंड के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, कुल्लू खंड के अध्यक्ष विनोद महंत, दिनेश सेन आदि समेत कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed