फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   foreign culture programme will performed in dashra

दशहरा में विदेशी सांस्कृतिक दल मचाएगा धमाल

Wed, 16 Sep 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 16 Sep 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
foreign culture programme will performed in dashra

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव इस वर्ष 22 से 28 अक्तूबर तक ढालपुर मैदान में मनाया जाएगा। आयुर्वेद और सहकारिता मंत्री एवं दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष कर्ण सिंह ने बुधवार को समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि दशहरा उत्सव की गरिमा को ध्यान में रखते हुए देश-विदेश के सांस्कृतिक दल इसमें आमंत्रित किए जाएंगे।

विज्ञापन


इससे प्रदेशवासियों को अन्य राज्यों तथा देशों की संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ जिले के लोकनृत्य दलों को भी उत्सव के दौरान विशेष निमंत्रण दिए जाएंगे। उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के लिए कबड्डी, वॉलीबाल और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। आयुर्वेद मंत्री ने जिले के सभी अधिकारियों से दशहरा उत्सव को बेहतर बनाने की अपील की तथा उन्हें निर्देश दिए कि वे उत्सव के सभी प्रबंधों को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दें, जिससे उत्सव के समय किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। कर्ण सिंह ने बताया कि 19 सितंबर को शिमला में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में दशहरा उत्सव के आयोजन को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में विधायक महेश्वर सिंह तथा गोविंद सिंह ठाकुर, उपायुक्त राकेश कंवर, एसपी पदम चंद, नगर परिषद अध्यक्ष ऋषभ कालिया, उपाध्यक्ष मनु शर्मा, जिला कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर के अलावा दशहरा समिति के सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्यों ने भी भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed