{"_id":"6203f803da0fcc5ba71e27f9","slug":"football-grounds-will-be-built-in-three-areas-from-45-lakhs-kullu-news-sml3990447167","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 लाख से तीन विस क्षेत्रों में बनेंगे फुटबाल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 लाख से तीन विस क्षेत्रों में बनेंगे फुटबाल मैदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 15-15 लाख से फुटबाल मैदान बनाए जाएंगे। तीन विधानसभा क्षेत्रों में भूमि का चयन कर लिया गया है। एक विस क्षेत्र में भूमि की तलाश की जा रही है। तीन मैदानों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत 45 लाख का प्रावधान कर दिया गया है। यह जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग बिलासपुर के पास पहुंच गया है। जल्द इन मैदानों का काम शुरू कर दिया जाएगा।
यह मैदान नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च पाठशाला डोला, घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक पाठशाला दख्यूत और सदर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च पाठशाला सरनु में बनाए जाएंगे। गौरतलब है कि विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को खेलने के लिए उचित मैदान नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में मैदान का काफी अभाव है। यही कारण है कि ग्रामीणों की प्रतिभा आगे नहीं आ पा रही है।
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग अधिकारी बिलासपुर रवि शंकर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को तराशने में जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग प्रयासरत है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। इसी के तहत 3 फुटबाल मैदानों का निर्माण 45 लाख की राशि से करवाया जाएगा। इन मैदानों में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई जा सकेंगी।