{"_id":"61ae5762b0a7ca7ceb448a63","slug":"folk-dance-pratiyogita-will-organised-in-atal-sadan-on-17-december-kullu-news-sml392590265","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल सदन में होगी लोकनृत्य प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल सदन में होगी लोकनृत्य प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। भाषा एवं संस्कृति विभाग प्रदेश की लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। विभाग प्रति वर्ष सांस्कृतिक दलों तथा वादकों को हिमाचल से बाहर सांस्कृतिक अवसरों तथा त्योहारों समेत विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने के लिए भेजता है।
यह बात जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर ने कही। इन सांस्कृतिक दलों के चयन के लिए विभाग हर वर्ष जिला स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित करता है। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले लोकनृत्य दल को राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलता है।
इस वर्ष जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता 17 दिसंबर को अटल सदन में होगी। इसमें भाग लेने के लिए जिला कुल्लू के सभी पंजीकृत अथवा अपंजीकृत लोकनृत्य दल 14 दिसंबर तक जिला भाषा अधिकारी कार्यालय, देव सदन भवन में आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लोकनृत्य दलों के लिए मानक निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अनुसार लोक नृत्य दलों में नर्तकों की संख्या 20-22 के बीच में होनी चाहिए, जिसमें गायक, वादक, नर्तक सम्मिलित रहेंगे। लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रदर्शन अवधि 12 से 15 मिनट की रहेगी। प्रतियोगिता में पारंपरिक नृत्य, गीत एवं वादन ही प्रस्तुत किया जाएगा तथा संबंधित दल केवल अपने ही क्षेत्र में प्रचलित नृत्य, गीत एवं संगीत प्रस्तुत करेगा। लोकनृत्य दलों की ओर से परंपरागत वाद्य यंत्रों का प्रयोग ही किया जाएगा तथा नर्तकों, गायकों, वादकों के परिधान एवं आभूषण परंपरागत एवं मूल होने चाहिए।
--