{"_id":"65be8d8cf1fee607cf0e762e","slug":"flying-squad-will-be-formed-for-board-exams-kullu-news-c-89-1-ssml1015-116127-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बोर्ड परीक्षा के लिए बनेंगे फ्लाइंग स्क्वायड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बोर्ड परीक्षा के लिए बनेंगे फ्लाइंग स्क्वायड
Sun, 04 Feb 2024 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल पर नकेल कसने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया जाएगा। इसमें शिक्षा उपनिदेशक अध्यक्ष रहेंगे। प्रदेश में बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 26 फरवरी से शुरू हो रही हैं।
जिले में शिक्षा विभाग परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड का गठन करेगा। इसके लिए उच्च शिक्षा उपनिदेशक और प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को फ्लाइंग स्क्वायड का गठन करने के निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं से पूर्व तैयारियां आरंभ कर दी हैं।
परीक्षा में विद्यार्थी नियमों को ताक पर रखकर नकल न करें, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा फ्लाइंग स्क्वायड की टीम भी विशेष निगरानी करेगी। फ्लाइंग स्क्वायड की टीम परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण करेगी और शक के आधार पर विद्यार्थियों की तलाशी लेगी।
विज्ञापन
इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक शांति लाल शर्मा ने कहा कि परीक्षा में पारदर्शिता बनी रहे और नकल न हो, इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। फ्लाइंग स्क्वायड की टीम परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेगी। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निरीक्षण को टीम तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद