फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Flood in the drain due to cloudburst, debris entered the houses, cow shed

बादल फटने से नाले में बाढ़, घरों में घुसा मलबा, गाय बही

Wed, 15 Jun 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Flood in the drain due to cloudburst, debris entered the houses, cow shed
गड़सा घाटी में बादल फटने से भुंतर-गड़सा सड़क पर बहता मलबा।-संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। भुंतर के साथ लगती गड़सा घाटी के शाड़ाढाल जंगल में बादल फटने से खड़ीसेरी नाला में बाढ़ आ गई। इससे रोट पंचायत से लेकर हुरला और गड़सा पंचायतों के लोगों में अफरा-तफरा मच गई।
विज्ञापन

घटना बुधवार शाम करीब पांच के आसपास की बताई जा रही है। बादल फटने से नाले में आई बाढ़ से एक गाय बह गई। खड़ीसेेरी गांव में कई घरों में बाढ़ का मलबा घुस गया है। बाढ़ आने से भुंतर-गड़सा मार्ग करीब एक घंटे तक बंद रहा। इसे बाद में जेसीबी से बहाल किया गया। अमर डवार से अपर खड़ीसेरी संपर्क मार्ग अभी बंद है। सड़क के हिस्सा बाढ़ में बह गया है। बाढ़ का मलबा कई जगह खेतों में जाकर घुसा। इससे खेतों और बगीचों को भी नुकसान पहुंचा है। सूखा पड़ा खड़ीसेरी नाले में एकाएक बाढ़ आने से लोग हैरान हो गए।
विज्ञापन

रोट पंचायत के प्रधान राजेंद्र पाल शर्मा ने कहा कि बुधवार शाम को बादल फटने से पूरी गड़सा घाटी के लोग सहम गए। उन्होंने कहा कि बादल शाड़ाढाल जंगल में फटा है। यहीं से मलबा खड़ीसेरी नाला में बहता हुआ आया। उन्होंने बाढ़ का मलबा खड़ीसेरी गांव के तेज राम, अमर सिंह, सुखराम तथा बुधराम आदि के घरों में घुस गया है। बाढ़ की चपेट में तेज राम की गाय भी आई है। उन्होंने कहा कि घाटी में बारिश भी कम हुई है। ऐसे में पीछे जंगल की पहाड़ी में भारी बारिश होने से बादल फटा है। उन्होंने कहा कि इस बारे प्रशासन को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि राजस्व विभाग से नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। बाढ़ से जो भी नुकसान लोगों का हुआ उनकी हर संभव मदद जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी।

बादल फटने से सड़क पर बहता मलबा, भुंतर-गड़सा सड़क अवरूद्घ। -संवाद

बादल फटने से सड़क पर बहता मलबा, भुंतर-गड़सा सड़क अवरूद्घ। -संवाद- फोटो : Kullu

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed