{"_id":"6a849f775989f7722f0580d6","slug":"flash-flood-in-mayar-valley-due-to-cloudburst-karpat-bridge-submerged-kullu-news-c-89-1-ssml1012-184430-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मयाड़ घाटी में बादल फटने से आई बाढ़, करपट पुल डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मयाड़ घाटी में बादल फटने से आई बाढ़, करपट पुल डूबा
विज्ञापन
लाहौल के करपट नाले में बनी झील। संवाद
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। मयाड़ घाटी में मंगलवार दोपहर बाद बादल फटने से आई बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। करीब 3:15 बजे करपट नाले में बाढ़ आने से करपट गांव का संपर्क और खेती दोनों प्रभावित हो गए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार बाढ़ से मयाड़ नाले का पानी अवरुद्ध हो गया। इससे करपट गांव को जोड़ने वाला वाहन योग्य पुल पानी में डूब गया है। नाले का पानी झील के रूप में तब्दील हो गया। पानी पुल से करीब पांच मीटर ऊपर तक चढ़ गया है जिससे लोग सहम गए हैं। बाढ़ के कारण करपट नाले से सटी 8 से 10 बीघा जमीन में फसल पानी में डूब गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि नाले के किनारे आरसीसी की दीवार बनी थी। अगर दीवार नहीं होती तो बाढ़ का रुख गांव की तरफ मुड़ सकता था। एसडीएम उदयपुर का कार्यभार देख रहे नायब तहसीलदार विनय राश्पा ने बताया कि नुकसान को आकलन किया जा रहा है। स्थानीय पटवारी से रिपोर्ट ली जा रही है। वह स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का आकलन करेंगे। संवाद