{"_id":"5f219f2a8ebc3e63d554d05f","slug":"flagmarch-kullu-news-sml3399998121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली, बाशिंग में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली, बाशिंग में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर बाशिंग और पर्यटन नगरी मनाली के कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में बुधवार को कुल्लू पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है। पुलिस ने इस दौरान लोगों से कंटेनमेंट जोन में अपने घरों में ही रहने की अपील की।
पुलिस ने लोगों को कंटेनमेंट जोन के नियमों और निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी। कंटेनमेंट जोन में लोगों की ओर से निर्देशों का उल्लंघन करने के मामले सामने आने लगे हैं। ऐसे में पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस ने यहां पर लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया। एक महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पंचायत के वार्ड नंबर दो को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने मनाली और बाशिंग में फ्लैग मार्च किया है। कहा कि कोरोना को देखते हुए पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आ रही है। पुलिस बिना फेस कवर और सामाजिक दूरी नियम का उल्लंघन करने वालों के भी बाजार में चालान कर रही है।