{"_id":"68efd267ad78b711ab0d4243","slug":"five-lakh-rupees-will-be-spent-on-the-repair-of-banjar-hospital-kullu-news-c-89-1-klu1002-159438-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंजार अस्पताल के मरम्मत पर खर्च होंगे पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंजार अस्पताल के मरम्मत पर खर्च होंगे पांच लाख रुपये
Wed, 15 Oct 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
जरूरी सामान खरीदने के लिए रोगी कल्याण समिति खर्च करेंगी दो लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय में रोगी कल्याण समिति की बैठक उपमंडल अधिकारी एवं समिति के अध्यक्ष पंकज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर सबसे पहले सदस्य सचिव एवं एसएमओ डॉ. राजेश बौद्ध ने वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा पेश किया।
इस दौरान उपमंडल अधिकारी ने सर्दियों के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान सर्वसम्मति से अस्पताल में जरूरी सामान खरीदने के लिए 2 लाख रुपये और मरम्मत कार्य के लिए 5 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया। इस मौके पर अस्पताल के वार्डों में साफ सफाई बनाए रखने को लेकर विशेष चर्चा की।
इसके अलावा अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को शुद्ध पानी की व्यवस्था करने के लिए जल शक्ति विभाग की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई और इसके लिए एक प्रारूप बनाने पर भी सहमति बनी। इसके साथ ही अस्पताल में बिजली व्यवस्था के लिए भी प्रबंध करने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा शौचालयों और डाक्टर व मरीजों के बैठने के लिए प्रबंध करने के लिए उचित व्यवस्था करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
--