Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   First batch of Tideman apples arrives in the markets.

Kullu News: मंडियोें में पहुंची टाइडमैन सेब की पहली खेप

Sun, 21 Jun 2026 05:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 05:33 AM IST
विज्ञापन
First batch of Tideman apples arrives in the markets.
भुंतर सब्जी मंडी में 110 रुपये प्रतिकिलो की लगी बोली
विज्ञापन

अमीचंद भंडारी
खराहल (कुल्लू)। जिले में अर्ली वैरायटी के सेब की खेप स्थानीय सब्जी मंडियों पहुंचनी शुरू हो गई है। भुंतर सब्जी मंडी में शनिवार को टाइडमैन किस्म के सेब की पहली खेप पहुंची। बागवानों को अर्ली वैरायटी सेब के उम्दा दाम मिल रहे हैं। टाइडमैन सेब की 110 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब सेे बोली लगी है। अच्छे दाम मिलने से बागवानों के चेहरों पर रौनक आ गई है। पिछले साल सेब 90 से 95 रुपये प्रतिकिलो में बिका था। घाटी के बागवान अमित ठाकुर, चमन, ज्ञान ठाकुर, महेश कुमार और अनूप ने कहा कि मंडियों में अर्ली वैरायटी के सेब ने दस्तक दी है। सबसे पहले तैयार होने वाली किस्म टाइडमैन और रेड जून मंडियों में पहुंच रही है। हालांकि, इन किस्मों को बागवान पोलीनेशन के तौर पर अपने बाग में लगाते हैं।
लिहाजा, इनका उत्पादन चुनिंदा बागवान ही कर रहे हैं। टाइडमैन किस्म का सेब स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। कुल्लू फलोत्पादक मंडल के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि सेब की अर्ली वैरायटी टाइडमैन मंडियों में बिकने के लिए पहुंच रही है। इसके बागवानों को बेहतरीन दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में सेब का उत्पादन पिछले साल की अपेक्षा कम है। अभी तक टाइड मैन किस्म का किस्म जिले के निचले इलाकों में तैयार हो गया है। बागवान सेब की गुणवता, ग्रेडिंग और रंग पर विषेश ध्यान रखें। इससे मंडी में उम्दा कीमत मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--- राज कुमार,उप निदेशक बागवानी विभाग कुल्लू

बाक्स
अर्ली वैरायटी सेब के स्थानीय मंडियों में बहुत अच्छे दाम बागवानों को मल रहे है। भुंतर सब्जी मंडी में शनिवार को 110 रूपये टाईड मेन सेब की बोली लगी है। बेहतर दाम मिलने से बागवानों की आर्थिकी सुदृड़ हो रही है।

---अक्षित, सचिव कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति विपणन बोर्ड
---00000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed