{"_id":"a1c464cb090e07481289ee0cdbf530b9","slug":"fire-in-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूहणी देवता के मोहरे जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूहणी देवता के मोहरे जले
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 11 Sep 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल बंजार की
विज्ञापन
बलागाड़ पंचायत के भूहणी गांव में लगी आग से देवता भूहणी के आभूषण जलकर राख
हो गए हैं। हालांकि, आग की इस घटना में देवता के रथ को बचा लिया गया है
लेकिन देवता भूहणी के सोने के आभूषण आग की भेंट चढ़ गए हैं। वहीं, करीब ढाई
किलो चांदी से निर्मित आभूषण सहित वाद्य यंत्र भी आग में स्वाह हो गए हैं।
सहकारिता एवं आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह और कारदार संघ ने घटना पर
गहरा दुख जताया है।
इस मौके पर जिला कारदार संघ के पदाधिकारी भी पहुंचे। उधर, एसडीएम बंजार ने आग की घटना से प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर 25-25 हजार रुपये की राशि दी है। वहीं, सहकारिता एवं आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह ने प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता करने के लिए प्रशासन को निर्देश जारी किए हैं। उधर, लगघाटी के कमांद गांव में आग लगने से एक काष्ठकुणी शैली का मकान राख हो गया है। अग्निकांड में एक गाय भी जिंदा जल गई है। इसके अलावा साथ लगते एक अन्य घर को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। आग की घटना शुक्रवार करीब ढाई बजे के करीब घटी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
अग्निकांड में लाखों की संपत्ति राख हो गई है। आग इतनी भयानक थी कि घर में रखा पूरा सामान सोने-चांदी के आभूषणों समेत जल कर स्वाह हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इन पर काबू पाना मुश्किल था। जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंचा तब तक मकान पूरी तरह जल चुका था। हालांकि, दमकल कर्मियों ने अन्य दूसरे घर को जलने से बचा लिया है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए काफी कोशिश की लेकिन आग की लपटों ने बचाने का मौका ही नहीं दिया। दमकल विभाग के सब फायर मैन दुर्गादास ने बताया कि ढाई बजे के करीब कमांद में आग लगने की विभाग को सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए करीब सात बजे तक कर्मी डटे रहे। उन्होंने बताया कि यह चार मंजिला मकान शुकुर राम का है। मकान के तीन कमरे पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गए हैं।
इसमें लाखों की संपत्ति राख हो गई है। लिहाजा, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही पुलिस का दल भी मौके के लिए भेजा गया था। उधर, खबर लिखे जाने तक राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके का जायजा लेने के लिए घटना स्थल की ओर रवाना हो गए थे।