{"_id":"58bc19d54f1c1b7255e7e849","slug":"fire-in-tampo-heavy-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास से भरे वाहन में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास से भरे वाहन में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला/लारजी
Updated Sun, 05 Mar 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : amar ujala
सैंज घाटी के प्रवेश द्वार लारजी में रविवार सुबह घास से भरे एक वाहन में अचानक आग गई। आग को दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग से करीब छह लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
जबकि, तीन लाख की संपत्ति को बचाया गया है। वाहन में लगी आग को देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक घास से भरा टिप्पर वाहन चालक सड़क पर छोड़कर चायपान करने ढाबे में रुका था। इस दौरान वाहन में भरे हुए घास में अचानक आग गई।
विज्ञापन
आग लगते ही इसे पूरे घास को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि बरोटा बड़सर क्षेत्र की कृष्णा देवी के वाहन में आग से वाहन को भी काफी नुकसान हुआ है। इसमें करीब छह लाख का नुकसान हुआ है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन