फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   fire

बटाहर में ढाई मंजिला मकान राख

Wed, 07 Dec 2016 09:37 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Wed, 07 Dec 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
fire
आग - फोटो : demo pic

उझी घाटी के बटाहर गांव में मंगलवार को ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि 50 लाख की संपत्ति आग से बचाई गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अग्निकांड में तीन परिवार बेघर हो गए। मंगलवार देर शाम करीब 5 बजे बटाहर के वीरेंद्र सिंह, पद्म सिंह, डोला राम, नेस राम, वासुदेव के मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इसने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में लिया। आग लगने की भनक लगते ही गांव के लोग भी आग बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक आग से लाखों का नुकसान हो चुका था। हालांकि दमकल विभाग ने भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। दमकल विभाग ने करीब 50 लाख की संपत्ति को बचाया गया। इस संबंध में मनाली फायर स्टेशन के प्रभारी कमलस्वरूप चौधरी ने कहा कि बटाहर गांव में लगी आग से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। नुकसान की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed