{"_id":"67f15eb227251b1491055178","slug":"fire-in-a-house-in-mianbehad-loss-of-80-thousand-kullu-news-c-89-1-klu1001-144829-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मियांबेहड़ में एक मकान में आग, 80 हजार का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मियांबेहड़ में एक मकान में आग, 80 हजार का नुकसान
Sat, 05 Apr 2025 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 05 Apr 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के मिया बेहड में लगी आग का बुझाने में जुटे फायर कर्मी।-संवाद
एक करोड़ की संपत्ति बचाई, आग लगने के कारणों का नहीं चला पता
शुक्रवार रात पौने 11 बजे की घटना, जनरल स्टोर में रखा सामाल राख
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय के तहत मियांबेहड़ में एक मकान में आग की घटना पेश आई है। इसमें 80,000 रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर एक करोड़ रुपये की संपत्ति जलने से बचाई है।
आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, आग की इस घटना में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार बलवीर सिंह राणा के मकान में शुक्रवार देर रात करीब पौने ग्यारह बजे आग लगी। मकान में जनरल स्टोर भी था। आग लगने के बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन केंद्र ब्यासा मोड़ से टीम मियांबेहड़ पहुंची और आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से जनरल स्टोर में रखा सामान जलकर राख हो गया।
अग्निशमन विभाग के फायर आफिसर प्रेम भारद्वाज ने कहा कि दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। एक करोड़ रुपये की संपत्ति को जलने से बचाया। दमकल टीम में सात जवान थे। आग की घटनाओं से बचाव के लिए जागरूक रहना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
--