{"_id":"6384f50d71b9df2a223f8db2","slug":"fire-broke-out-in-three-shops-including-grocery-in-jari-and-manahara-kullu-news-sml429247984","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जरी व मनाहरा में किराना सहित तीन दुकानों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जरी व मनाहरा में किराना सहित तीन दुकानों में लगी आग
विज्ञापन
कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के जरी में दुकान में लगी आग को बुझाने में जुटे दमकल विभाग के कर्मी।-संवाद
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू्/न्यूली। जिला कुल्लू की पार्वती घाटी के जरी में किराना सहित दो दुकानें और सैंज के तहत आने वाले मनाहरा में एक दुकान में आग की घटनाएं सामने आई हैं। आग की इन घटनाओं में पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि जरी में दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। अन्यथा साथ लगते मकान भी आग की चपेट में आ सकते थे। सोमवार सुबह करीब पांच बजे जरी में किराना की दुकान में आग भड़कने के बाद यहां पर अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार दमकल विभाग को सोमवार सुबह 5:16 मिनट पर सूचना मिली कि जरी बाजार में एक दुकान में आग लगी हुई है, जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल चौकी घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूरी पर है। जिससे दमकल की टीम समय रहते ही मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया है।
आग की लपटों में साथ लगते मकान भी आ सकते थे। दमकल ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। किराना की दुकान को आशीष ठाकुर पुत्र मचंद ठाकुर गांव व डाकघर व तहसील जरी जिला कुल्लू ने मकान मालिक ज्ञानचंद पुत्र रूप सिंह निवासी जरी से लिया हुआ था। किराना की दुकान का तीन लाख का नुकसान हुआ, जबकि चुनीलाल पुत्र होतम राम, गांव शांगचन डाकघर जरी, जिला कुल्लू की जूते की दुकान को भी करीब 50,000 रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर सैंज के तहत आने वाली शैंशर पंचायत के गांव मनाहरा में रविवार रात को एक दुकान में आग लग गई। राज कुमार पुत्र लगन चंद निवासी मनाहरा की दुकान में आग से करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। ग्राम पंचायत शैंशर के उप प्रधान रोशन लाल ठाकुर ने कहा कि ग्रामीणों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया।
दमकल चौकी जरी के प्रभारी तुलसी राम ने कहा कि जरी में आग से एक करोड़ की संपत्ति को बचाया गया है। आग से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।