फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fire broke out in the room due to kitchen gas leakage, five members of the same family got burnt

Kullu: सिलिंडर लीक होने से भड़की आग, एक ही परिवार के पांच लोग झुलझे

Mon, 15 Sep 2025 02:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Sep 2025 02:03 PM IST
सार

 कुल्लू जिले के जल्लूग्रां पंचायत में सोमवार सुबह सिलिंडर लीक होने से कमरे में आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए हैं।

विज्ञापन
Fire broke out in the room due to kitchen gas leakage, five members of the same family got burnt
आग(सांकेतिक ) - फोटो : ANI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के जल्लूग्रां पंचायत में सोमवार सुबह सिलिंडर लीक होने से कमरे में आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए हैं। आग में झुलसे परिवार के मुखिया की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया है। यहां उनका उपचार चल रहा है। सोमवार सुबह हुई इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से भवन के कमरे से घायलों को निकाला।

विज्ञापन


नेपाल मूल के विकास वोहरा बहादुर अपनी पत्नी कमला वोहरा, तीन बच्चों मनीषा 10 वर्ष, जानिशा 6 वर्ष और दो माह के शिशु महेश के साथ दी कोठी चौंग एग्रीकल्चर सर्विस सोसायटी के भवन में बतौर किरायेदार रह रहे थे। यह परिवार करीब तीन वर्षों से यहां रह रहा था। विकास वोहरा बहादुर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। बीती रविवार रात को परिवार खाना खाने के बाद कमरे में कुंडी लगाकर सो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रात को सिलिंडर से गैस लीक होती रही। सोमवार सुबह करीब 5:00 बजे विकास वोहरा ने उठते ही बीड़ी जलाने के लिए लाइटर जलाया तो पूरा मकान आग की चपेट में आ गया। चीख पुकार मचते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। छत के एक हिस्से को तोड़कर बड़ी मुश्किल से घायलों को निकाला गया। पंचायत जल्लूग्रां के प्रधान देविंद्र शर्मा ने कहा कि इस घटना के बाद गांव के लोग सहम गए हैं। घायलों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया है। एक ही परिवार के पांच लोग घटना में झुलसे हैं। प्रशासन प्रभावित परिवारों को जल्द सहायता राशि दे। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed