फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fire breaks out in hospital canteen, one worker injured

Kullu News: अस्पताल कैंटीन में भड़की आग, एक कर्मी झुलसा

Wed, 24 Dec 2025 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 24 Dec 2025 06:53 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in hospital canteen, one worker injured
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की कैंटीन में भड़की आग पर काबू पाने में जुटा दमकल कर्मी। -जागरूक पाठक
कुल्लू। दिन : मंगलवार। समय : सुबह 6 बजे। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की कैंटीन में आग भड़क गई। इससे अस्पताल में सुबह-सवेरे अफरा-तफरी का माहौल बना। कैंटीन में आग करीब सुबह 6 बजे भड़की है और इसे बुझाने का प्रयास कर रहा कैंटीन का एक कर्मी भी झुलस गया है। उसे बाजू में हल्की चोंटें आई हैं। गनीमत रही कि दमकल टीम और अस्पताल सुरक्षा कर्मियों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया और बड़ा हादसा होने से टला है।
विज्ञापन

हालांकि, कैंटीन में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को 6:06 बजे पर मिली और टीम ने डेढ़ किलोमीटर का सफर महज एक मिनट में पूरा किया। सुबह 6:09 बजे पर दमकल टीम ने अस्पताल कैंटीन में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग को बुझाने में करीब 35 मिनट का समय लग गया। करीब 6:44 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पाया गया और अस्पताल भवन और मरीजों को हादसे की चपेट में आने से बचाया गया। इस घटना में करीब 50,000 रुपये की संपत्ति राख हुई जबकि 50 करोड़ की संपत्ति को बचाया गया है। दमकल विभाग के प्रभारी प्रेम भारद्वाज ने कहा कि अस्पताल कैंटीन में आग लगने से 50,000 रुपये का नुकसान हुआ है। अस्पताल भवन को सुरक्षित बचाया गया है। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ताराचंद ने कहा कि उन्हाेंने मौका का निरीक्षण किया है। कैंटीन प्रबंधन को सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। एक कर्मी झुलसा है, उसका उपचार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed