{"_id":"0423311bee8ddd309e9e3c02955cf3df","slug":"financialy-help-to-kotla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने की अग्निकांड पीड़ितों की मदद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने की अग्निकांड पीड़ितों की मदद
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 27 Nov 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटला अग्निकांड पीड़ितों की मदद के लिए समाज के हर तबके के लोग आगे आ रहे हैं। कुल्लू जिले के शमशी में रह रही लाहौली महिलाओं ने अग्निकांड पीड़ितों की मदद के लिए धन जुटा कर डीसी कुल्लू राकेश कंवर को चेक सौंपा है।
विज्ञापन
घेपन महिला मंडल शमशी की प्रधान शांति देवी ने बताया कि महिला मंडल के सदस्यों ने दिन रात घर-घर जाकर अग्निकांड पीड़ितों के लिए धन जुटाया। महिला मंडल ने उपायुक्त को 34 हजार रुपये का चेक भेंट किया है। शांति देवी ने कोटला अग्निकांड पीड़ितों के पुनर्वास के लिए यह महिला मंडल की ओर से आंशिक आर्थिक मदद है।
विज्ञापन
उन्होंने अन्य महिला मंडलों से भी अपील की है कि इस विपत्ति की घड़ी में कोटला के लोगों की मदद को आगे आएं। उधर, भुंतर के साथ लगते थरास सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने भी अग्निकांड पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद दी है। इसमें एसएमसी, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अंशदान दिया है। एसएमसी अध्यक्ष राजेश शर्मा और स्कूल प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने बताया कि स्कूल ने पीड़ितों के पुनर्वास के लिए एकत्रित की 44550 की राशि तहसीलदार बंजार रमन घरसंगी के माध्यम से पीड़ितों को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य में एसएमसी, स्कूल स्टाफ, विद्यार्थियों के अलावा स्थानीय जनता ने मदद की है।
विज्ञापन