{"_id":"a943936135aab113e06c5ef44b70f280","slug":"financially-help-to-kotla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटला अग्निकांड पीड़ितों को आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटला अग्निकांड पीड़ितों को आर्थिक मदद
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 28 Nov 2015 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार उपमंडल के गांव कोटला के अग्निकांड पीड़ितों के लिए अभी भी आम लोगों तथा विभिन्न संस्थाओं की ओर से धनराशि और आवश्यक सामग्री प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
उपायुक्त राकेश कंवर नेे बताया कि नागरिक आपूर्ति निगम के एमडी ने पांच लाख रुपये, आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने एक लाख, झुग्गी-झोपड़ी खोरीरोपा के प्रधान ने 5100, खांपा महिला मंडल शमशी ने बीस हजार, सनोर वैली स्कूल ने 31,000, कांता और बीआर मेहता बदाह ने 5000, डॉ. पीएल ठाकुर कुल्लू ने दस हजार, ललित कुल्लू ने 5100, कुलदीप ठाकुर बडलोगी कुल्लू ने 3000, चुन्नी लाल हलैणी ने 1000, भगत राम बडलोगी ने 500, टेक चंद चतानी कुल्लू ने 500, मान सिंह सेउबाग ने100, घेपन महिला मंडल शमशी ने 34000, ज्योति कैलाश टिहरा मंडी ने 40,000, महादेवी तीर्थ वैष्णो देवी कुल्लू ने 51000, रॉयल फ्रेंड्स सोसायटी मौहल ने 40,000, दुर्गा प्रसाद राव बबेली ने 500, देवमित्र हुड्डा ने 5000, विकास फोतेदार ने ग्यारह हजार, मोहर सिंह ने एक हजार, टेक सिंह ने 500, एनजीओ फेडरेशन कुल्लू ने एक लाख, लायक राम एवं अन्य कपड़ा व्यापारियों ने बीस हजार, श्रीमति गंगा राठौर बिलासपुर ने 5000, अजय शर्मा एक्सईएन ने दस हजार, चौधरी ऑपटिकल्स कुल्लू ने 5100, कुल्लू स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन एचपीयू ने 31000, हरिंद्र ठाकुर नग्गर ने दस हजार, उमा देवी लोअर ढालपुर ने दस हजार, ब्रह्म ऋषि स्कूल जरड़ ने 50,000, बुद्धिस्ट कल्चरल सोसायटी बदाह गोंपा ने 1,11,000 और एबीवीपी कुल्लू ने 6064 रुपये की धनराशि अग्निकांड पीड़ितों के लिए दी है। उपायुक्त ने बताया कि यह धनराशि नकद और चेक के माध्यम से ऑनलाइन जमा करवाई गई है। इसके अलावा व्यापार मंडल सुंदरनगर और नाबार्ड की ओर से क्रमश: 64 और 40 गैस चूल्हे दिए गए हैं। एकांत आश्रम ने 80 और मौहल के टशी राम ने बीस कंबल दिए हैं।
विज्ञापन
26, 800 की धनराशि गुप्तदान के रूप में ऑनलाइन जमा हुई है। उपायुक्त ने बताया कि बंजार के एसडीएम के पास भी 6,28,245 रुपये जमा हुए हैं। कई लोगों तथा संस्थाओं ने सीधे कोटला गांव जाकर भी राहत सामग्री दी है।
विज्ञापन