{"_id":"69c92213a0098604bf0f81e2","slug":"financial-management-taught-to-business-trainers-kullu-news-c-89-1-ssml1015-172536-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: व्यावसायिक प्रशिक्षकों को सिखाया वित्तीय प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: व्यावसायिक प्रशिक्षकों को सिखाया वित्तीय प्रबंधन
विज्ञापन
अटल सदन कुल्लू में दिया जा रहा प्रशिक्षण, एआई टूल्स के बारे में भी बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश के आईटीईएस व्यावसायिक प्रशिक्षकों के लिए राज्य स्तरीय इन-सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अटल सदन कुल्लू में प्रशिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। रविवार को प्रशिक्षकों ने वित्तीय प्रबंधन जैसे कैशबुक, लेजर, वाउचर फाइल एवं स्टॉक रजिस्टर के रखरखाव की तकनीक और बारीकियों को जाना।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अमित मेहता ने कहा कि समग्र शिक्षा के तहत जिला कुल्लू को आईटीईएस सेक्टर के व्यावसायिक प्रशिक्षकों के लिए इन-सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का जिम्मा सौंपा गया है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षकों को नवीन तकनीकी ज्ञान, शिक्षण कौशल एवं व्यावसायिक शिक्षा के विभिन्न पहलुओं के प्रति सशक्त बनाना है।
उन्होंने कहा कि रविवार को वित्त एवं लेखा के एसओ सुनील शर्मा ने व्यावसायिक निधि का उपयोग, नकदी बही, खाता बही, वाउचर फाइल और स्टॉक रजिस्टर के रखरखाव की जानकारी दी। इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के सहायक प्रो. मनोज शर्मा ने एआई टूल्स, वेबसाइट निर्माण और डाटाबेस पर प्रशिक्षण दिया। वहीं, आईटीईएस कंप्यूटर लैब ढालपुर में व्यावसायिक प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक अभ्यास करवाया। संवाद