{"_id":"e1e378555ae63a4207bddf1466b8dffc","slug":"festival-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगघाटी के रूजग में फागली की धूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगघाटी के रूजग में फागली की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू, भल्याणी
Updated Thu, 18 Feb 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगघाटी के गांव रूजग में देवता पंचाली नारायण के सम्मान में फागली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। देवता के दर्शनों के सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी। फागली के अवसर पर देवता की पारंपरिक रस्मों को निभाया गया। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी धूम रही। कार्यक्रम के समाज सेवी डॉ. मोहर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुुए कहा कि मेले और त्यौहार हमारी सभ्यता की पहचान है।
विज्ञापन
इन्हीं मेलों के कारण संस्कृति को सदियों से जिंदा रखे हुए हैं। युवाओं को अपनी संस्कृति के बचाने के लिए आगे आना चाहिए। आने वाले समय में इस मेले को जिला स्तर का भी दर्जा देने के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने कुल्लवी नाटी, किन्नौरी नाटी, मासू नाटी, पंजाबी गिद्दा पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए काफी अधिक संख्या में लोग मेला मैदान में पहुंचे। इस दौरान मनी राम, गोपाल ठाकुर और वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन