{"_id":"6591abeceb6547f8450fa301","slug":"fees-will-be-charged-at-the-rate-of-rs-150-per-hour-in-dhalpur-indoor-stadium-kullu-news-c-89-1-ssml1012-13997-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ढालपुर इंडोर स्टेडियम में 150 रुपये प्रति घंटा की दर से वसूल होगी फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ढालपुर इंडोर स्टेडियम में 150 रुपये प्रति घंटा की दर से वसूल होगी फीस
Sun, 31 Dec 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। इंडोर स्टेडियम ढालपुर में 150 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से फीस वसूली जाएगी। यह बात जिला क्रीड़ा संघ कुल्लू के अध्यक्ष एवं उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने रविवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि ढालपुर इंडोर स्टेडियम के बैडमिंटन और टेबल टेनिस कोर्ट के लिए 150 रुपये प्रति घंटा की दर से फीस वसूल की जाएगी। बैडमिंटन के लिए एक महीने का मुफ्त प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। परिसर में सीसीटीवी कैमरा तथा पीने के पानी के फिल्टर की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
परिसर में स्थापित जिम को भी निजी कोच को संचालन के लिए दिया जाएगा। अतिरिक्त शौचालय तथा चेंजिंग रूम का भी एस्टीमेट पेश करने के निर्देश दिए। उन्होंने बास्केटबाल, वॉलीबाल ग्राउंड में रात्रि मैच करवाने के लिए बिजली की व्यवस्था करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
इस दौरान सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कविता ठाकुर, क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह, जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद राम ठाकुर, बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद